एलजेपी नेता रामविलास पासवान का निधन: चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार (8 अक्टूबर, 2020) को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे केंद्र में उपभोक्ता मामले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चिराग ने अपने बचपन का फोटो साझा करते हुए ट्वीट करके कहा – ” पापा आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन जहां भी हैं मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं मिस यू पापा”।
हाल ही में उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का इलाज करवाया था। खबरों के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे ,वे दिल के बीमारी से पीड़ित थे।
बता दें कि राम विलास पासवान को राजनीतिक मौसम का सबसे बड़ा वैज्ञानिक माना जाता था। वो उन नेताओं में से एक थे कि केंद्र में सत्ता चाहे जिस पार्टी की हो मगर उनकी हिस्सेदारी जरूर होती थी। एनडीए सरकार से पहले वो पूर्व की यूपीए सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रहे। पासवान ने साल 2000 में एलजेपी की स्थापना की थी।
Vary sad bhagwan inki atma ko santi de