Big Bharat-Hindi News

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत, पीएम मोदी ने महिलाओ के खाते में भेजे 10- 10 हजार

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत आज से हो गयी। इस योजना के  तहत 75 लाख महिलाओ के खाते में 10- 10 हजार रुपये भेजे गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान  मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नवरात्रि के इन पावन दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। बहनों-बेटियों के सपनों में अब पंख लगेंगे। जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नई उड़ान मिलती है और समाज में उसका सम्मान बढ़ता है।

दरअसल, मुख्यमंत्री रोजगार योजना के लिए एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन दिया है. उसी में से 75 लाख महिलाओं को आज 10000 की राशि प्रत्येक को भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा कर दी है कि 3 अक्टूबर को फिर से राशि भेजी जाएगी।

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग, गोल्डी बरार ने ली जिम्मेवारी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए इन्हीं में से अभी तक ग्रामीण इलाकों की 1 करोड़ 9 लाख 82 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है. जिसमें से 75 लाख महिलाओं को आज राशि भेज दी गई है. 10 हजार की राशि से स्वरोजगार शुरू कर महिलाएं स्वालंबी बन सकेंगी. 6 महीना में आंकलन किया जाएगा और उसके बाद सरकार 2 लाख की राशि व्यवसाय को आगे बढ़ाने में और देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *