लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया: क्या है विजन डॉक्यूमेंट

चुनावी महोत्सव शुरू हो चुकी है हर पार्टी अपने अपने तरीके से वोटरों को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट “का नारा लगाते हुए बिहार वासियों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है जिसे 21 अक्टूबर को जनता के बीच रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।
4 लाख बिहारवासीयों के सुझाव से #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्युमेंट तैयार किया गया है।बिहार के नवनिर्माण के लिए तैयार डॉक्युमेंट आगामी 21 तारीख़ को जनता के बीच रखा जाएगा।विज़न डॉक्युमेंट को पढ़े और उसी के आधार पर लोजपा के हर प्रत्याशी को आशीर्वाद दें। #असम्भवनीतीश pic.twitter.com/Ix33Rtcunv
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
विजन डॉक्यूमेंट में क्या कहा चिराग पासवान
मेरा बिहार मेरा अभिमान रहा है जिसकी पहचान सदियों से रही है। माता सीता, भगवान ,महावीर महात्मा बुध और गुरु गोविंद सिंह जैसे दिव्य शक्तियों का प्रवास बिहार के गौरवशाली धरती पर रहा है। एक भारत की रचना करने की कल्पना करने वाले महान कूटनीतिक और राजनीतिक गुरु आचार्य चांदनी का जीवन मेरे बिहार से जुड़ा रहा है और उनके जीवनकाल में चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे विश्वव्यापी महान शासक बिहार की मिट्टी ने दिए। जहां एक और शिक्षा सहित और वीरता के क्षेत्र में बिहार की धरती ने विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, राष्ट्रकवि दिनकर, शेरशाह सूरी और बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे रत्न दिए वहीं दूसरी तरफ देश की आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में बिहारी पीछे नहीं रहे। महात्मा गांधी ने भी सर 1917 में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत बिहार से ही की। स्वतंत्र भारत को बिहार की मिट्टी ने पहला राष्ट्रपति देशभक्त राजेंद्र बाबू के रूप में दिया और आजाद भारत में बिहार की संरचना स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण बाबू ने की। फिर वहीं जब देश की राजनीतिक हालात बिगड़ने लगे तो बिहार की धरती पर पंकज जन आक्रोश ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं अन्य ने सत्ता को ही बदल दिया था। किसी संपूर्ण क्रांति, आंदोलन ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सामाजिक न्याय का अध्याय दिया। जिस को चरितार्थ करने के लिए दलित सेना एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक श्री रामविलास पासवान जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। इन महान विभूतियों ने बिहार को संवारने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद बिहार अपनी अस्मिता खोता गया। आज बिहारी सब को गाली बना दिया गया लेकिन मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बिहारी हूं और यही गर्व मैं हर बिहारी की आंखों में देखना चाहता हूं। आज की मौजूदा हालात मेहर बिहारी की ख्वाहिश है बिहारी अस्मिता के साथ-साथ बिहार को पुनः गौरवशाली बनाया जाए। इस सोच को यथार्थ करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने” बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” के तहत लगभग चार लाख बिहारियों से सुझाव लेकर एक ऐसी रूपरेखा तैयार की है जिस से बिहार को फर्स्ट बनाया जा सके। आप सभी से अनुरोध है कि बिहार को फर्स्ट बनाने में अपना योगदान दें।