Big Bharat-Hindi News

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी बेटी को दुष्कर्म करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गुजरात के कच्छ जिले का रहने वाला है। इस व्यक्ति के खिलाफ झारखंड के रांची में रातु पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए एक मैच में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *