1000 एकड़ में होगा फिल्म सिटी का निर्माण
50 साल को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा आज मुख्यमंत्री आदित्य योगी के साथ दिग्गज फिल्म अभिनेता डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ बैठक की गई इस बैठक में अनुपम खेर, परेश रावल, उदित नारायण, नितिन देसाई, कैलाश खेर, अनूप जलोटा, अशोक पंडित, सतीश कौशिक सहित जैसे अनेक दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फिल्म सिटी के स्वरूप पर विस्तार से विचार -विमर्श किये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है। फिल्मों ने हमारी भारतीय संस्कृति से विश्व जगत को परिचित कराया है। यह समाज का दर्पण है। ऐसे में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मॉडर्न फिल्म सिटी और इन्फोटेनमेंट जोन की स्थापना का निर्णय लिया है। जिसके विकास में आगामी 50 साल की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।
कहां होगा फिल्म सिटी का निर्माण
बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुनवीर ने प्रस्तावित फिल्म सिटी के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे सेक्टर-21 में लगभग 1,000 एकड़ भूमि पर इसका विकास होगा। इसमें 220 एकड़ कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए आरक्षित होगा।
यह मथुरा-वृंदावन से 60 और आगरा से 100 किमी की दूरी पर है। हम यहां फिल्म सिटी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ 35 एकड़ में फिल्म सिटी पार्क भी विकसित करेंगे।
5000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक हजार एक़ड़ में बनने वाली फिल्म सिटी की स्थापना पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिल्म बंधु के अधिकारी ने बताया कि सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिल्म सिटी बनाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।