Big Bharat-Hindi News

लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग से 2 लोगों की हुई मौत और कई लोगो के फंसे होने की खबर, रक्षा मंत्री ने घटना को दुखद बताया

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के लेवाना  होटल में आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 2 लोगों की मौत की खबर आई है, और कई लोग फंसे हैं। धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है। होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।  दमकल की 24 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक 18 लोगों को निकाला गया है। 15 के भीतर फंसे होने की खबर है। प्रारंभिक  जाँच  में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

फायर ऑफिसर अभय प्रताप सिंह ने  बताया कि होटल में कुल 30 रूम थे जिसमें से 18 भरे हुए थे। उनमें 35-40 लोगों के रहने की संभावना है।   कुछ लोग सुबह निकल गए थे और कुछ लोग सूचना मिलने के बाद निकले और कुछ लोग जो फंसे रह गए उन्हें बाहर निकाला जा रहा  है।

वही DG अविनाश चंद्र ने बताया कि रूम में पूरा धुंआ भरा  है जिसकी वजह से अंदर जाने में दिक्कत हो रही है, खिड़कियों में पिन्स और छड़े लगे हुए हैं जिससे तोड़ने का काम चल रहा है। 2 लोगों को बचाया गया है और अन्य लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रक्षा मंत्री ने घटना को बताया दुखद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को दुखद बताया उन्होंने कहा “लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *