Big Bharat-Hindi News

LJP(R) के 22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, चिराग पासवान पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

LJP(R) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोजपा ( रामविलास )  के  22 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। साथ ही संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह समेत कई नेताओं ने चिराग पासवान पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

पटना:  लोकसभा सीट के बटवारे को लेकर नेताओ और कार्यकर्त्ता में  गुस्सा  है। LJP(R) के  संगठन मंत्री रविंद्र सिंह ने समस्तीपुर से शांभवी चौधरी  चौधरी को टिकट मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मिडिया को प्रेस कॉनफेरेन्स के दौरान कहा “कौन है शाम्भवी चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी की बेटी,  वही अशोक चौधरी  जिन्होंने जमुई में जाकर चिराग पासवान के विरुद्ध में क्या क्या रणनीतियां बनाई, संसदीय फंड का जो काम होता था उसको डिस्टर्ब किया, कार्यकर्त्ता  को डिस्टर्ब किया।”

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

शांभवी चौधरी का यही परिचय है की वह एक मंत्री की बेटी है उसका कोई राजनितिक परिचय नहीं है।  वैसे लोगो को टिकट दे दिया जबकि वैसे नेता को टिकट नहीं दिया जो साथ कदम से कदम मिलाकर रहे। संजय पासवान जो 24 घंटे उनके साथ रहते है। हर परिस्थिति में उन्होंने चिराग पासवान का साथ दिया।

साथ ही LJP(R) के इन नेताओं ने साझा प्रेस काफ्रेंस कर चिराग पासवान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाये हैं। लोजपा (रा) के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को पांच सीटों पर लड़ने का मौका मिला। लेकिन सारे टिकट या तो परिवार में चले गये या फिर मोटी रकम लेकर उसे बाहरी लोगों से बेच दिया गया।

जिसने धोखा  दिया फिर से उसे दिया टिकट

इन नेताओं का आऱोप है कि कुल 40 करोड़ रुपये लेकर चिराग पासवान ने तीन टिकट बेच दिए हैं। जबकि पांच टिकटों में एक भी टिकट पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वैशाली लोकसभा सीट से सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान को बड़ा धोखा दिया था। वीणा देवी ने ही वर्ष 2021 में लोजपा में टूट की रूपरेखा तैयार की थी। लेकिन वीणा देवी से पैसे लेकर उन्हें फिर से टिकट दे दिया गया।

बता दे चिराग पासवान के हिस्से में 5 सीट आयी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने खाते की सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोजपा (रा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से उम्मीदवार बनाया है।

AAP नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, 6 महीने बाद दी  जमानत

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक ने एक प्रेस बयान जारी कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। लोजपा (रा) के कोटे में गई वैशाली सीट से वीणा देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी तथा हाजीपुर से चिराग पासवान प्रत्याशी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *