दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी

दरभंगा -बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 6 साल की बच्ची के साथ बर्बरता और बलात्कार के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव और आगजनी भी हुई। पथराव में पुलिस को भी चोटे आई हैं।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर
स्थानीय लोगों के मुताबिक तालाब के पास तीन लड़कियां खेल रही थीं, 22 साल के विकास महतो ने उन तीनों को किडनैप करने की कोशिश की, दो लड़कियां भागने में कामयाब हो गईं, लेकिन एक 6 साल की बच्ची नहीं भाग पाई। जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया और उसे मार डाला।
बोकारो का सबसे पुराना कॉलेज B S City कॉलेज क्या बंद हो जाएगा? ऐसा हुआ तो ….
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है और मामले को शांत कराया। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़ित परिवार और ग्रामीण सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।














