Big Bharat-Hindi News

अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, 1251 हवन कुंड जल कर राख

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है अयोध्या के राजघाट में हो रहे हैं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई जिसके कारण पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। यह महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू में जुटी है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

बताया जा रहा है यहां 1251 हवन कुंड बने हुए थे। आज हवन यज्ञ का अंतिम दिन था UP सरकार के मंत्री और विधायक भी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है महायज्ञ में अंतिम आहुति पर जो नारियल डाला गया, उसके फूटने से एक चिंगारी निकली और कपड़े के पंडाल पर जा लगी। इसके बाद आग भड़क गई ।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने किया नगरा थाना का निरीक्षण, दहेज हत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी का दिया आवश्यक निर्देश

फिलहाल यज्ञस्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के जनहानि की सूचना नहीं है। आगे लगने की वजह की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *