Big Bharat-Hindi News

CM Nitish Kumar को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

पटना: (CM Nitish Kumar) सीएम नितीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अंकित मिश्रा को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की तीन दिन पहले इंडिया टीवी के दफ्तर में फोन करके जानकारी दी गयी थी कि 72 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री नितीश कुमार (CM Nitish Kumar) को बम से उड़ा देंगे। सुचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और  बिहार पुलिस हरकत में आ गयी। बिहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। बिहार पुलिस ने फोन को सर्विलांस पर लेकर आरोपी कि पहचान अंकित मिश्रा के रूप में की।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

बिहार पुलिस को उसका  मोबाइल लोकेशन सूरत में बताया जिसके बाद गुजरात पुलिस से मदद मांगी गयी और सूरत क्राइम ब्रांच ने धमकी देने वाले युवक को लसकाना से गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल सूरत पुलिस ने अंकित मिश्रा को बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार अंकित मिश्रा बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मधुसूदन एतवारपुर गावं का रहने वाला है। वह विनय कुमार मिश्रा का पुत्र है। बिहार पुलिस अंकित मिश्रा की गिरफ्तारी तक उसके माता पिता को थाना में बैठाये रखा।

Patna Rape Case: 6 सालो से नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफतार, शादी के बाद भी करता था परेशान

6 सालो से सूरत में कर रहा था मजदूरी

बिहार पुलिस के जानकारी के मुताबिक वह 12 वी तक पढ़ा है और 6 सालो से सूरत में रह रहा था। सूरत के लसकाना स्थित करघे फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था। अंकित मिश्रा ने स्वीकार किया 20 मार्च को इंटरनेट के माध्यम से मिडिया चैनल से संपर्क किया। उसने माना की 72 घंटे  में नितीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालाँकि बिहार पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है की कही इसके तार राजनितिक दल से जुड़ा तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *