राज्यसभा में शुक्रवार को नमाज की अतिरिक्त छुट्टी अब समाप्त, सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया निर्देश

राज्यसभा में नमाज पर सभापति जगदीप धनखड़ ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शुक्रवार को नमाज पर आधे घंटे की छुट्टी को समाप्त कर दिया है।
नई दिल्ली: राज्यसभा में नमाज पर सभापति जगदीप धनखड़ ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शुक्रवार को नमाज पर आधे घंटे की छुट्टी को समाप्त कर दिया है। राज्यसभा में अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था। जिसमे आधे घंटे की अतिरिक्त छुट्टी नमाज के लिए दिया जाता था। इसी को अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म किया है। वही लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह व्यवस्था दी है। उन्होंने इससे जुड़े नियमों में बदलाव का भी निर्देश दिया है।
दरअसल पूरा मामला 8 दिसंबर 2023 का है। तब राज्यसभा में जीरो ऑवर चल रहा था। सांसदों का सवाल ज़बाब चल रहा था तभी द्रमुक सांसद तिरुची शिवा ने हस्तक्षेप किया। तिरुची शिवा ने सभापति नसे शुक्रवार के दिन राज्यसभा के कामकाज की समयसीमा को लेकर सवाल पूछा।
डीएमके सांसद ने सवाल किया कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है। यह और बात है कि आज के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह 2 बजे से ही है। इस बारे में निर्णय कब लिया गया? इस बारे में सदन के सदस्य नहीं जानते, ये बदलाव क्यों हुआ?
इस पर सभापति ने जवाब दिया कि ये बदलाव आज से नहीं है। यह बदलाव वह पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने इसका कारण भी बताया। वह बोले कि लोकसभा में कार्यवाही 2 बजे से होती है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद का हिस्सा हैं। दोनों के काम के समय में समानता होनी चाहिए। यही कारण है कि उन्होंने पहले ही इस बारे में नियम बना दिए थे।