Big Bharat-Hindi News

सिवान में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, 20 लाख के जेवरात लूटकर फरार

सिवान: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार का है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार होने लगे।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक दो अपाची बाइक पर सवार 5 अपराधी बाजार पहुंचे और सीधे ज्वेलरी दुकान में घुस गए। हथियार के बल पर उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और करीब 300 ग्राम सोना , लगभग 9 किलो चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लखनऊ अग्निकांड में कई घर बेघर, जहाँ हँसी-खुशी से भरे घर थे, आज वहाँ सिर्फ राख और सन्नाटा

हालांकि, इस बीच स्थानीय लोगों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया। भाग रहे अपराधियों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *