जमुई में पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़े पुलिसकर्मी का वीडियो आया सामने

जमुई: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौरा दौड़ा कर लाठी डाँडो से पीटा। घटना बारहट थाना क्षेत्र के कद्दुआ तरी गांव की बताई जा रही है। जहाँ देशी शराब बनाने की सुचना मिलने पर छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और लाठी डंडो से पीटा। वीडियो में देखा जा रहा पुलिस कर्मी ग्रामीणों के सामने किस तरह हाँथ जोड़ रहे है।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांव में बड़ी मात्रा में देशी शराब बनाई जा रही है। इसलिए पुलिस उस इलाके में लगातार अभियान चला रही थी. इसी कड़ी में शुक्रवार, 5 सितंबर को पुलिस की एक टीम जब छापामारी करने एक घर में पहुंची, तो गांववालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. ग्रामीणों ने पहले चौकीदार को पीटा, फिर पुलिसकर्मियों की पिटाई की. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
बिहार में Kapil Sharma Show के तर्ज पर बना “द जेपी यादव शो”, तेजू भैया बने पहले एपिसोड के चीफ गेस्ट
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। एक पुलिसकर्मी के कंधे पर राइफल है. इसके बावजूद वह ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। इस मारपीट में महिला पुलिसकर्मी समेत चार जवानों को चोटें आई हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ गांववालों ने महिला पुलिसकर्मी को बचाने की भी कोशिश की। किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से भाग कर पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई।
वही घायल पुलिसकर्मियों की पहचान SI उर्मिला कुमारी, PSI शुभम झा, चौकीदार सुदामा पासवान और सिपाही चंदन कुमार के रूप में हुई है. जिनका इलाज बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।















