औरंगाबाद: पांच नाबालिगों ने खाया एक साथ जहर, चार की मौत

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जिसके बाद चार की मौत हो गई एक अस्पताल मे इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि पांचो लड़कियां सहेली थी, एक साथ खेलती कूदती थी। सब की उम्र 10 से 14 साल बताई जा रही है।
एक चिता पर किया अंतिम संस्कार
परिजनों ने चारों शवों को एक ही चिता पर जला दिया। लोगों का कहना है कि घरवालों के पास पैसे नहीं थे इसीलिए एक ही चिता में सबका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुरुष सदस्य गायब है। महिलाएं और बच्चे कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि गांव वाले मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर
डांट फटकार के बाद उठाया कदम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि परिजनों की डांट-फटकार के बाद बच्चियों ने यह कदम उठाया। दरअसल 29 जनवरी को परिवार वालों ने किसी लड़के से बात करते हुए देख लिया था जिसके बाद सभी को डांट फटकार लगाई गई थी। इससे परेशान होकर के पांचो सहेलियों ने खेत में जाकर जहर खा लिया। चार लड़कियों की मौके पर मौत हो गई और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के विज्ञापन पर मचा घमासान, देशभर में होगी 100 FIR दर्ज़
पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में गांव वाले से पूछताछ की जा रही है। गांव वाले बताने को कुछ तैयार नहीं से जिसके कारण जांच में परेशानी हो रही है। FSL टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है हालांकि शवों का अंतिम संस्कार होने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। कुछ पुलिसकर्मी को गांव में नजर रखने के लिये तैनात किया गया है।














