Big Bharat-Hindi News

बेतिया: पिता ने गुस्से में बेटे के ऊपर डाला खौलता तेल, हालत नाजुक

बेतिया: बेतिया से बड़ी चुकाने वाली खबर सामने आ रही है। पिता ने आपसी विवाद के कारण बेटे के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया है जिससे बेटा पूरी तरह से झुलस गया है हालत नाजुक बनी हुई है अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भीम दास (28 वर्ष), पिता भुरा दास, भंगहा बाजार में होटल चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे । दोनों बाप बेटे में किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, जो आज इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में आकर खौलता तेल अपने बेटे भीम दास के ऊपर डाल दिया।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें

तेल गिरते ही भीम दास चीखने चिल्लाने लगा. वहीं उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उसे आनन-फानन में बेतिया स्थित गवर्नमेंट कॉलेज मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

हिजाब विवाद के बाद सवास्थ्य मंत्री ने दिया ऑफर, 3 लाख की सैलेरी और सरकारी फ्लैट

इस घटना से परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग घायल युवक का इलाज करवा रहे हैं। लोगों ने आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *