Big Bharat-Hindi News

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बेतिया पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को हिरासत में लिया। आरोपी के पिता ने बताया “हमलोग रोज ……..

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बेतिया पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को हिरासत में लिया। आरोपी के पिता ने कहा “हमलोग रोज कमाने और खाने वाले मजदूर वर्ग के लोग हैं। मेरा बेटा कमाने के लिए जालंधर गया हुआ था। अब वह मुंबई कैसे पहुंच गया, किसी को पता नहीं है। 

पश्चिम चंपारण: मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को  गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है।  दोनों आरोपी बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंची।

पुलिस  आरोपी विक्की के पिता साहेब साह और  सागर का भाई राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक दोनों होली के बाद कमाने बिहार से बहार गए थे।  वही गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से गांव के ही आशीष चौहान का नंबर मिला है। आशीष भी बाहर रहता है। पुलिस उसके भी पिता को हिरासत में ली है। तीनों को बेतिया पुलिस हिरासत में लेकर गौनाहा थाना में रखा गया है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

आरोपी के पिता ने बताया

वहीं, आरोपी सागर के पिता ने बताया यह कैसे हुआ, अभी किसी को पता नहीं चल पाया है। यहां घर के सभी लोग परेशान हैं। आरोपी सागर के पिता ने कहा कि हमलोग रोज कमाने और खाने वाले मजदूर वर्ग के लोग हैं। मेरा बेटा कमाने के लिए जालंधर गया हुआ था। अब वह मुंबई कैसे पहुंच गया, किसी को पता नहीं है। कल रात में पुलिस मेरे घर आई थी और मेरे दूसरे बेटे राहुल को पकड़ कर ले गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करेगी। हाइप्रोफइल मामला के कारन  बेतिया पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

केके पाठक ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा – शिक्षा कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाना गलत, उन्हें ड्यूटी से हटाया जाए

इस मामले में  मुंबई पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के विषय में मुंबई पुलिस ही ज्यादा जानकारी दे सकती है।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर  हवाई फायरिंग

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर विगत 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *