हिजाब विवाद के बाद सवास्थ्य मंत्री ने दिया ऑफर, 3 लाख की सैलेरी और सरकारी फ्लैट

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा महिला डाक्टर का हिजाब हटाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पुरे देश में इस विवाद को लेकर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है वही इस विवाद के बाद झारखण्ड सरकार के स्वास्थय मंत्री ने महिला डाक्टर को 3 लाख की सैलेरी पर सरकारी नौकड़ी देने का औफर दे दिया।
झारखंड में महागठबंधन की सरकार में सवास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने X पर ऑफर देते हुए कहा कि बिहार में महिला डॉक्टर डॉ. नुसरत प्रवीण के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, संविधान और इंसानियत का अपमान है।
झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में द्वारा साफ संदेश दिया गया है कि झारखंड में बेटियों और डॉक्टरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं। डॉ. नुसरत प्रवीण को झारखंड में रूपए 3,00,000 मासिक वेतन पर सरकारी नौकरी और मनचाही पोस्टिंग के साथ साथ सरकारी फ्लैट और पूर्ण सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण दिया जायेगा।














