Bihar: नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास 29 विभाग, दोनों डिप्टी सीएम को मिले 18 विभाग

बिहार में नई सरकार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 विभाग अपने पास रखे है जबकि जदयू उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग का जिम्मा दिया गया हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन,आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किया गया है,ये सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास रहेंगे।
फारबिसगंज में डबल मर्डर से फैली सनसनी : पिकअप ड्राइवर का सिर धड़ से किया अलग, CCTV वीडियो वायरल
वही उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पास जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन, उच्च शिक्षा जैसे विभाग रहेंगे।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को उर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य – कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण कार्य जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
















