बिहार में प्रेम प्रसंग मामले में 22 साल के युवक की हुई हत्या , प्रेमिका के घरवालों ने की हत्या, जानिये पूरा मामला

बाँका: बिहार के बांका में एक 22 साल के युवक की हत्या से संसाली फ़ैल गयी है। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के मामले में उस युवक की हत्या की गयी है। लड़की के घरवालों के ऊपर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है । फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला बांका जिले के अमरपुर थाना इलाके की है। जहां महौता गांव में एक प्रेमी की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक की पहचान राज कुमार मंडल उर्फ मटरा (22) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की मृतक राज कुमार मंडल गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़के के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन लड़का शादी से मुकर गया।
पंचायत में उठा मामला
उसके बाद लड़की के घरवालों ने पंचायत में इस मामले को उठाया लेकिन वहां भी इस समस्या का हल नहीं निकला। बताया जा रहा है कि लड़की के घरवाले पंचायत के सहयोग से ही शादी करवाना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इस बात से प्रेमिका के घरवाली नाराज दिख रहे थे।
भोज के दिन हुई हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला के कलावती देवी की मौत हो गई थी। उसी के श्राद्ध कर्म का भोज में राजकुमार लोगों को खाना परोस कर खिला रहा था। इसी बीच गांव के गगन मंडल ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या का आरोपी फरार
इस मामले में अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक की हत्या के आरोपी गगन मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही लेकिन वह घर छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना को लेकर मृतक के स्वजन के बयान पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।