Big Bharat-Hindi News

बिहार में हुई अनोखी शादी, घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को लाने निकली दुल्हनिया।

गया: आमतौर पर आपने शादियों धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी दुल्हन को बारात ले जाते देखा है या सुना है? अगर नहीं तो बिहार के गया से एक मामला सामने आया है, जिसे आपको जानना चाहिए। गया में दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दुल्हे राजा को जाने के लिए जब निकली तो लोग देखकर दंग रह गए। शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो आम लोगों के साथ-साथ बाराती भी हैरान हो गए।

दरअसल, बिहार के गया शहर के चांदचौरा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई। दुल्हनिया अनुष्का गुहा इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस है। अनुष्का गुहा और उनके पति मुखर्जी की शादी को भव्य बनाने के लिए काफी इंतजाम किए गए थे और जो कसर बाकी रह गई थी उसे अनुष्का घुमाने घोड़े पर सवार होकर मुखर्जी के दरवाजे पर बारात लेकर आई, उससे पूरा हो गया।

यह भी पढ़े: भतीजी ने चाची और चचेरे भाई को जिन्दा जलाया, 4 करोड़ में हिस्सा नहीं देने पर दोनों को कमरे में बंद कर जला दिया

गया के चांदचौरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से दुल्हनिया अनुष्का घोड़े पर सवार होकर अपने दूल्हे राजा को लेने उसके होटल पहुंची और वहां से दुल्हे राजा मुखर्जी को रिसीव की। दूल्हे राजा को रिसीव करने के बाद दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर आगे-आगे चले और दूल्हे राजा कार में बैठकर पीछे-पीछे चलते रहे। इसके बाद शादी से पहले होने वाली स्वयंवर की रस्में पूरी की गई। दुल्हन और दूल्हा दोनों स्टेज पर आए और जयमाला का कार्यक्रम पूरा हुआ।

लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं

दूल्हे राजा को लाने घोड़े से जाने वाली दुल्हनिया अनुष्का से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इंडिगो में सीनियर केबिन क्रु के पद पर काम कर रही हूँ। मैंने सोचा जब लड़के लड़की को जा सकते हैं तो मैं लड़की होकर लड़के को लाने क्यों नहीं जा सकती हूं। मैं लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं मानती हूं, लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसी पहल की जरूरत है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने की घोषणा: अब शादी की उम्र में भी लड़कों की बराबरी करेगी लड़कियां, जाने क्या है नियम।

बेटी की इच्छा पूरी हुई

अनुष्का के पति जीत मुखर्जी ने कहा कि इस तरह के काम से समाज में एक अच्छा संदेश आता है। समाज में यह अवधारणा है कि सिर्फ लड़का ही लड़की को लाने जाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए। लड़की को सिर्फ घर के कामकाज में सिमट कर रहे यह ठीक नहीं है। वही दुल्हन अनुष्का की मां ने कहा कि बेटी बचपन से पूछती थी कि दूल्हा ही क्यों लड़की किधर बारात लेकर आते हैं लड़कियां क्यों नहीं जाती। अनुष्का कहा था कि मैं अपनी शादी में घोड़े पर चढ़कर बरात लेकर दूल्हे के घर जाऊंगी और दूल्हे को लाऊंगी। अनुष्का की मां सुष्मिता ने कहा कि आज मेरी बेटी की इच्छा पूरी हुई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *