बिहार : एलजेपी के बाद जेडीयू AIMIM को तगड़ा झटका देने की तैयारी में , सीएम नितीश ने इशारों- इशारों में दिया संकेत

पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार जबाब देते हुए घंटा भर बीत चुके थे तभी सदन में मौजूद तेजस्वी के नेतृत्व में विपक्ष सदन से वॉकआउट कर बाहर चले गए। इसी दौरान AIMIM के विधायक अख्तरूल इमान ने सदन में खड़े होकर पुर्णिया को राजधानी बनाने का प्रस्ताव रख दिया। नीतीश कुमार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। जब बिहार और झारखंड एक था, उसकी याद दिलाई। नीतीश कुमार सदन में बोल ही रहे थे कि अख्तरूल इमाल पुर्णिया को राजधानी बनाने की मांग को लेकर अपने विधायको के साथ सदन से बहार की और जाने लगे।
इस पर नीतीश कुमार ने सहज लहजे में कहा कि आप लोग सदन में बैठकर सुन लीजिए, आगे काम आएगा। जबकि अख्तरूल इमान की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि आप आरजेडी जेडीयू और अब तीसरी पार्टी AIMIM में पहुंचे हैं। इसके बावजूद जब AIMIM के सभी विधायक सदन से बाहर जाने लगे तो नीतीश कुमार ने फिर दुहराया और कहा कि जा रहे हैं तो अकेले ही अब रह जाइएगा। जो साफ तौर पर इशारा था कि अब AIMIM के शायद ही कोई विधायक असदुद्दीन ओवैसी के साथ रह जा।
सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल हो सकते है
बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 28 जनवरी को AIMIM के पांचों विधायक मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि ये सभी विधायक जल्द ही जेडीयू का दामन थाम सकते है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इस बार चुनाव में पांच सीटों पर कब्जा किया था। सीमांचल इलाके में पहली बार जोकीहाट से शाहनवाज आलम, आमौर से अख्तरूल इमान शाहीन, बाइसी से सैयद रूकुनद्दीन , बहादुरगंज से अंजार नइमी और कोचाधाम से इजहार असफी AIMIM से विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक इन विधायकों का AIMIM से मोहभंग होने लगा है । ऐसे में ये सभी विधायक अब बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल हो सकते है ।
गौरतलब है की हाल ही में जेडीयू ने एलजेपी के 200 से ज्यादा नेताओं को अपने पार्टी में शामिल करके चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया था। अब जेडीयू, AIMIM को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है । AIMIM जल्द टूट जाएगी, इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सदन में इशारों-इशारों में संकेत दिया।















