बेगूसराय: मुस्लिम लड़की ने रचाई हिंदू लड़के से शादी, जानिए लड़की ने शादी के बाद क्या कहा ?

बेगूसराय : बेगूसराय में एक प्रेमी जोड़े ने धर्म को अलग रख कर अपने प्यार की नयी उदहारण पेश की । जाती धर्म से ऊपर उठकर एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से शादी कर ली। शादी हिन्दू रीती रिवाज से बेगूसराय में मंदिर की गयी। बता दे की झारखण्ड के हजारीबाग में रहने वाली साहिला परवीन बेगूसराय के रहने वाले सोहन कुमार दास से नेपानिया गांव में शादी की।
दरअसल सोहन हज़ारीबाग में नॉन बैंकिंग सेक्टर में काम करता था। उसी दौरान डेढ़ साल पहले दोनों में दोस्ती हुई। और दोस्ती प्यार में बदल गयी । फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद साहिला परवीन सोहन के साथ बेगूसराय पहुंची और शनिवार को मंदिर में जाकर भगवान को साक्षी मानकर शादी रचाई। शादी के बाद दोनों प्रेमी जोड़े काफी खुश नज़र आ रहे थे।
वही साहिला परवीन ने कहा प्यार में कोई जात या मजहब कुछ नहीं होता है। जहा प्यार है बस वही मजहब है । हम इनको सपोर्ट करेंगे और हमलोग एक साथ रहेंगे। वही सोहन कुमार दास का भी यही कहना था उन्होंने कहा जाती धर्म से हमें कोई लेना देना नहीं है । हमलोग एक दूसरे से प्यार करते है और शादी करके उन्हें अपना बना लिया।