बेगूसराय :तिरंगे में लिपटे शहीद ऋषि रंजन का पार्थिव पहुंचा बेगूसराय , लोगों ने दी नम आँखों से श्रृद्धांजली
बेगूसराय: तिरंगे में लिपटे शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन का पार्थिव शरीर पटना से रवाना होने के बाद रात करीब 1:00 बजे बेगूसराय पहुंचा। जहां पर सेना के जवानों ने तिरंगे से लिपटे पार्थिव शरीर परिजनों को सुपुर्द किया। शहीद के शव को अंतिम दर्शन के लिए 7:00 बजे सुबह से ही जीडी कॉलेज प्रांगण में रखा गया था।
[yotuwp type=”videos” id=”A5wA5N_LggA” ]
जैसे ही लोगो को GD कॉलेज में आने की सूचना मिली हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोगो ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद करीब 9:00 बजे जी डी कॉलेज से ही शव यात्रा प्रारंभ की गई। बता दे पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिमरिया गंगा घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाना है। शहीद ऋषि रंजन 23 साल की उम्र में वीरगति को प्राप्त हुए। बता दे 29 नवम्बर को उनकी छोटी बहन की शादी होने वाली थी।
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन शनिवार की शाम अपने टीम के साथ नौशेरा सेक्टर में गश्त पर निकले थे। जो बॉर्डर इलाके स्थित सुंदरवन सेक्टर के रजौरी इलाके में है। इसी दौरान शाम करीब छह बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ जिसमे ऋषि समेत तीन अधिकारियों की मौत हो गई। कंपनी कमांडर ने शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे उनके पिता को फोन पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद से बेगूसराय जिले में मातम का माहौल है।