Big Bharat-Hindi News

भोजपुरी मस्ती : खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल : फैंस को दीवाना बना रहा है ये गाना

पटना: होली का समय नजदीक आ रहा है ऐसे में भोजपुरी गायक  भी होली के रंग में पूरी तरह से रंग गए है । होली के ताबरतोड़ गाने रिलीज हो रहे है। जो फैंस को भी दीवाना बना रहे है। हम बात कर रहे है भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का जो  इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं।  एक के बाद एक उनके कई बेमिसाल गाने रिलीज हो रहे हैं जो उनके फैंस को दीवाना बना रहे हैं। आज ही उनका नया होली सॉन्ग ‘साली सलवार बरियार पेनिहा’ रिलीज हुआ है। जो you tube पर पुर धमाल मचाये हुए है।

देखिये खेसारी का नया होली गीत 

[yotuwp type=”videos” id=”Q88v_GE5LIA” ]

खेसारी का नया गाना ‘साली सलवार बरियार पेनिहा’ शुजाए म्यूजिक वर्ल्ड  के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। आप को जानकर हैरानी होगी कि गाना आज ही सुबह रिलीज हुआ है मगर कुछ ही घंटों में ये व्यूज के मामले में लाखों की संख्या को पार कर चुका है। इस गाने को अब  तक 10 लाख से ज्यादा  व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी अपनी साली के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी हमेशा की तरह की अपने शांदार डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। गाने में उनके अपोजिट शिल्पी राज हैं.

बता दे खेसारी लाल यादव के इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *