पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में नये VC की कुलपति विवाद के बीच ‘राजभवन’ का बड़ा फैसला।।

पटना:- बिहार में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ा है। मगध विवि के कुलपति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस और निगरानी रेड के बाद विवाद और गंभीर हो गया है। इसी बीच मौलान मजहरूल हक विवि के कुलपति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। जिसके बाद राजभवन ने आज बड़ा फैसला लिया है।
इस मामले को लेकर राज्यपाल फागू चौहान की लगातार किरकिरी हो रही थी। जिसके बाद से बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार फजीहत झेल रहे राजभवन ने कड़ा फैसला लेते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एसपी सिंह को उनके पद से हटा दिया। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे एसपी सिंह की जगह अब आरके सिंह को उनकी जगह तैनात किया गया है। आपको बता दें कि LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर ज्यादा कीमत पर उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद का आरोप लगा है।
यह भी पढ़े: दूसरे राज्य के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर बिहार में कटेगी चालान, जाने कितना देना होगा जुर्माना।
वहीं मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी भी हुई थी। इन पर लगभग 30 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। इसके बाद मगध विश्वविद्यालय के कुलपति 23 तारीख से लंबी छुट्टी पर चले गये हैं। विभूति नारायण सिंह को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।