Big Bharat-Hindi News

बिहार में शराबबंदी की अनदेखी पर बड़ी मछलियों पर गिर सकती है गाज, बीजेपी ने खोला मोर्चा

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत तेज हो गयी है। विपक्ष सरकार से   सवाल पूछ रहा है। वही विपक्ष के साथ साथ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। संजय जायसवाल के मुताबिक शराबबंदी के अनदेखी पर प्रशासनिक अधिकारियो के साथ पुलिस अधिकारियों को तुरंत बरखास्त किया जाये।

यह भी पढ़े: 1 अप्रेल से गैस सिलिंडर के कीमतों में हुई कमी , जानिए LPG गैस के कितने हुए दाम

दरसअल जहरीलील शराब पीने से प्रदेश में कई मौते हो चुकी है। दारु की बड़ी बड़ी खेप पकड़ा रही है। सरकार शराबबंदी को सफल बनाने में अथक प्रयास कर रही है। लेकिन कही न कही बड़ी बड़ी मछलिया शराब के व्यापर में लिप्त है। इसी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है शराब से जो मौते हो रही है बेहद दुखद है  और जिस इलाके में ऐसा हो रहा है हर हाल में  उस इलाके के पुलिस अधिकारियो पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

विपक्ष ने बयान पर निशाना साधा

संजय जायसवाल के बयान को विपक्ष ने आड़े हाथो लिया और सरकार को शराबबंदी पर फेल बताते हुए निशाना साधा और कहा अगर संजय जायसवाल इतने ही परिपक्व है , चाहते है शराबबंदी हो तो क्यों नहीं उनके मंत्री के भाई के स्कूल में शराब के बड़े खेप पकडे गए ,6 महीना हो गया पर आज तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

सत्ता पक्ष भले ही दवा करती हो दोषी कोई भी हो उस पर कार्रवाई होगी बक्शा नहीं जायेगा लेकिन हकीकत हर कोई जनता है। अक्सर छोटी मछलिया पकड़ी जाती है। जबकि बड़ी मछलियों पर तो जाँच की आंच तक नहीं आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *