मोतिहारी में दो बाइक के सीधी टक्कर से हुआ ब्लास्ट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
पूर्वी चम्पारण: बिहार में आए दिन अपराधिक घटना सामने आ रही है। वही अब मोतिहारी से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां दो बाइक के सीधी भिड़ंत से भयानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया।
बता दे की पूरी घटना हरसिद्धि के जेलरामपुर की है। जहां दो बाइक की सीधी टक्कर के बाद ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी है। विस्फोट की वजह एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था।
यह भी पढ़े: मंदिर पर भी टैक्स लगाएंगे बिहार सरकार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जजिया टैक्स करार दिया है।
बताया जा रहा है की पहले से एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था। जिसके कारण दो बाइक की सीधी टक्कर के बाद यह ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई।
यह भी पढ़े: खुशी का माहौल तुरंत मातम में तब्दील हो गया,ऐसा क्या हुआ कि शादी के एक दिन बाद दूल्हे की हो गई मौत