मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ को बाँधी राखी, प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ को राखी बांधी। और कहा, “बहन और भाई जिस तरह से एक दूसरे की रक्षा करते हैं, उसी तरह हमें भी पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। 2012 से हमने रक्षाबंधन के दिन वृक्ष रक्षा दिवस मनाने की शुरुआत की है। हम सबको वृक्ष रक्षा दिवस मनाना चाहिए।”
वही ट्वीट कर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आज महिलाओ की सुरक्षा और सशक्तिकरण का के लिए देश की जनता को संकल्प लेने को कहा।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। इस दिन भाई अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबंध है। https://t.co/qqjSXWSP3Q
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 22, 2021
ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा , “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। इस दिन भाई अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबंध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओ की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।”