बिहार: 109 वे बिहार दिवस को सीएम ने किया सम्बोधित, लिया गौरवशाली इतिहास को पुनः प्राप्त करने का संकल्प, जल जीवन हरियाली का रखा गया थीम

पटना: 109 वे बिहार दिवस का आयोजन 22 मार्च को पटना के ज्ञान भवन में किया गया। यह आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए किया। वही इस अवसर पर माननीय रास्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी बिहारियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई दी। वही इस बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा की बिहार के गौरवशाली इतिहास को पुनः प्राप्त करने का हर संभव कोशिश करेंगे।
बिहार दिवस का मकसद
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की बिहार दिवस मनाने का मकसद बिहार को हम सब मिलकर आगे बढ़ाये एवं बिहार को विकसित करे। उन्होंने कहा हम सब मिलकर प्रयास करे तो बिहार के गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर से प्राप्त कर लेंगे और बिहार के साथ देश और पूरी दुनिया में अपनी पहचान पुनर्स्थापित कर लेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा की बिहार को आगे ले जाने में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कोरोना के कारण कार्यक्रम स्थगित
बता दे बिहार दिवस हर साल भव्य तरीके से पटना के गाँधी मैदान में आयोजित किये जाते रहे है। और इस अवसर पर लोगो को सम्मानित किया जाता भी रहा है। लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। वही परिस्थिति इस वर्ष भी रही। जिसके कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बिहार दिवस मनाया गया।
थीम- जल जीवन हरियाली
वही बिहार दिवस के अवसर पर इस बार का थीम जल जीवन हरियाली रखा गया। जल जीवन हरियाली का मतलब है जल और हरियाली तभी जीवन सुरक्षित है। इस अभियान के तहत 11 अवयवों को शामिल किया गया है। इसमें सात योजनाए जल संरक्षण से सम्बंधित है। एक वृक्षारोपण से, एक योजना मौसम के अनुकूल कृषि से, एक सौर ऊर्जा से तथा एक योजना इस अभियान के प्रति लोगो को जागृत करने से है। वही कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , श्रीमती रेनू देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी , अपर मुख्य सचिव और शिक्षा श्री संजय कुमार ने भी सम्बोधित किया।