Big Bharat-Hindi News

पटना से दिल दहलाने वाली घटना: एक शख्स ने अपनी बेटी, पत्नी और खुद को मारी गोली , तीनो की मौके पर हुई मौत

पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने पिस्टल से पहले बेटी को उसके बाद पत्नी को गोली मारी। अंत में खुद को कनपटी पर गोली मार ली। जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई।

पूरी वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर की है। लगभग  दोपहर 12:20 के करीब यह वारदात IPS नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चली। इसके बाद सन्नाटे से भरे इलाके में सनसनी मच गई। आस पास के  लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकले।

बाहर आते ही लोगो ने देखा की रोड पर खून से लथपथ तीनों की  लाश पड़ी थी । जिसके बाद  लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। सुचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया क्योकि घटनास्थल के आस पास कई पुलिस अफसरों के घर हैं।

बताया जा रहा है कि उस शख्स  का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। वह अपनी पहली पत्नी कि मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।  पहली पत्नी से उसकी एक बेटी (सारा) थी जिसे वह  बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन बेटी और पत्नी नहीं मान रही थी।

जिस गली में सारा की नानी किराए के मकान में रह रही थी वहां राजीव पहले से घात लगाए हुए बैठा था उसे दोनों के आने की  सुचना मिल गई थी।  जैसे ही वो लोग गली के कॉनर पर आईं, वैसे ही उसने गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *