हवस की भूख ने रिश्तो को किया तार – तार , हत्या की धमकी देकर अपने ही नातिन के साथ किया 9 महीने तक रेप

भागलपुर : हवस की भूख के आगे कोई रिश्ता मायने नहीं रखता है। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के भागलपुर जिले से आयी है। जहा रिश्तों को तार – तार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। जी है, ऐसा रिश्ता जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते है। कि इस रिश्ते पर भी कभी उगंली उठ नहीं सकता है।
दरअसल भागलपुर जिले में नाना ने ही अपनी नातिन के साथ 9 महीने तक रेप कि वारदात को अंजाम देता रहा। और इतना ही नहीं इस जघन्य अपराध में पीड़िता के मामा के साथ कई अन्य रिश्तेदार भी नाना का साथ देते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और नाना ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पूर्णिया में उसका गर्भपात करा दिया।
पूरा मामला
पूरी घटना कसबा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 55 साल के व्यक्ति ने नातिन को हत्या की धमकी देकर 9 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र महज 11 साल है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब उसके माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के माता-पिता ने थाने में मदद की गुहार लगाई। पीड़िता ने अपने नाना मामा सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ननिहाल में रहती थी। 11 सितंबर 2020 की रात को वह ननिहाल में अकेली सोई थी। इसी बीच नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार जान से मारने कि धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष ने कहा है कि बच्ची का मेडिकल जांच करवाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।