Big Bharat-Hindi News

पटना में सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चे की गाला रेतकर की हत्या, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पटना: राजधानी पटना में एक पिता  ने हैवानियत का हद पार कर दी। सनकी ने  अपने बेटे और बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। और हत्या करने के बाद आरोपी खुद थान जाकर अपने आपको सरेंडर भी कर दिया। इस पर  पुलिसवाले भी हैरान हैं। फिलहाल  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: अब जीतन राम मांझी के बहु ने फ़िल्मी अंदाज में लालू की बेटी रोहिणी को दिया जबाब, कही – जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करतें

देर रात की हत्या

बता दे ताजा घटना पटना जिले के बढ़ अनुमंडल स्थित मोकामा थाना क्षेत्र के कनहाईपुर गांव की है। जहा रात  में सोते समय अपने बच्चो को गाला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था  जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार सुबह जब दोनों मासूम बच्चे सो रहे थे, तब उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इस दिलदहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मानसिक स्थिति की जाँच

आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो  गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी कमल देव उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।  उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। मृत बच्चों की पहचान अंकित कुमार (8 वर्ष ) और अलिशा कुमारी (5 वर्ष ) के रूप मे की गयी है।

पत्नी पर शक करता था

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल देव उर्फ गोपाल और उसकी पत्नी में लगातार विवाद होता था। गोपाल अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद होने के कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गयी थी। जिसके कारण वह नाराज था।  बुधवार को फिर से वापस आई तो दोनों के बीच फिर से  विवाद होने लगा। गुरुवार देर रात गोपाल ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।  दोनों बच्चे घर पर ही थे। बीती रात करीब 2 से 3 बजे आरोपी पिता गांव में पागलों की तरह घूम रहा था। तब लोगों को यह पता नहीं चला कि उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है. सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़े: कोरोना को लेकर नया खुलासा : जानिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कितनी सोसल डिस्टनिंग की है जरुरत ?

परिजनों ने बताया

पटना से पहुंचे बच्चों के परिजनों ने बताया कि चंदन हमेशा पत्नी पर शक करता था और इस वज़ह से लड़ाई होती थी। पति  को शक था कि ये उसके बच्चे नहीं हैं। पत्नी पर किसी और से संबंध होने की शक में उसने इस जघन्य घटना को अंज़ाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *