पटना में दो सगी बहनो के साथ पिस्तौल दिखाकर दरिंदो ने किया दुष्कर्म , आरोपियों ने नाम बताते हुए कहा -जो करना है कर लो।
पटना: फुलवारी शरीफ में पिस्तौल की नोक पर दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग बहनों के बार बार छोड़ देने के मिन्नतें करने के बावजूद दरिंदो ने रात में तीन घंटे तक दरिंदगी को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने अपना नाम बताते हुए कहा जाओ जिसे जो कहना है कह दो , जो करना है कर लो। से-तैसे लड़कियां भाग कर रात 11 बजे थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।
बता दे यह घटना फुलवारी शरीफ में वारदात सोमवार देर रात को हुई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपितों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपियों का कहना है कि वो इन दोनों बहनों को पहले से जानता है, दोनों शादी के लिए दबाव बना रही थी और जब उसने शादी करने से मना किया तो लड़की ने थाने में जाकर दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज करा दी। दोनों बहनें झूठ बोल रही हैं।
परिजन ने बताया
जबकि परिजनों का कहना है कि दो नाबालिग बहनें सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुप रहीं।
परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने अपना नाम विशाल और रॉकी बताते हुए यह धमकी भी दी कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना भेजा, जहां शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।