लालू यादव ने महंगाई को लेकर लोगो से पूछा “सरसों के तेल का क्या भाव है? क्या आप इससे खुश है?, अभी तो और महंगाई बढ़ेगी, अगर….
पटना: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। जानता भी इस महंगाई को लेकर त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल के दाम के साथ साथ सरसों तेल का दाम भी आसमान छू रहा है । जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वही इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्वीट किया है।
लालू ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सरसों के तेल का क्या भाव है? क्या आप इससे खुश है? रुकिए, तीन काले कृषि क़ानूनों का विपरीत प्रभाव अभी दो-चार वर्षों बाद और अधिक समझ में आएगा।’ इतना ही नहीं इसके साथ लालू ने सरसों के तेल की बोतल की तस्वीर भी साथ में शेयर की है जिसमें तेल की कीमत साफतौर पर नज़र आ रही है।
सरसों के तेल का क्या भाव है?
क्या आप इससे खुश है?रुकिए, तीन काले कृषि क़ानूनों का विपरीत प्रभाव अभी दो-चार वर्षों बाद और अधिक समझ में आएगा। pic.twitter.com/ihuRLngIEF
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 1, 2021
वहीं दूसरी और जब मीडिया द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया की पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं गैस का भी दाम भी आसमान छू रहा है जबकि अभी पर्व त्यौहार का समय है, लोग महंगाई से परेशान है, इसको आप किस तरह से देखते हैं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कह दिया कि इसमें हम लोग क्या कर सकते है, यह केवल बिहार की बात तो नहीं है पूरे देश में यही हाल है।
[yotuwp type=”videos” id=”SuaMIeMsg64″ ]