Big Bharat-Hindi News

बिहार: बरौनी रिफाइनरी में हुआ बड़ा हादसा,  भट्टी में विस्फोट से 15 मजदूर घायल, एक की हालत नाजुक बाकि खतरे से बाहर 

बेगूसराय : बिहार की बरौनी रिफाइनरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां गुरुवार सुबह हुए विस्फोट में यूनिट एवीयू (एटमॉस्फेरिक वैक्यूम यूनिट) की भट्टी में काम कर रहे 15 मजदूर जख्मी  हो गए। सौभाग्य से सभी खतरे से बाहर हैं। 15 लोगों में से पांच रिफाइनरी के कर्मचारी हैं, जबकि शेष 10 ठेकेदार कर्मचारी हैं। वही हादसे को देखते हुए बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में सभी तरह के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

एक की हालत नाजुक

सभी 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बरौनी रिफाइनरी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ज्यादातर जख्मी कर्मचारियों को सुशील नगर स्थित एन च -31 के पास ग्लोकल हाँस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां कुल 9 लोग भर्ती बताये जा रहे हैं। जिसमें से एक की हालत नाजुक है। बाकि के आठ लोगों की हालत फिलहाल स्थिर  बनी हुई है। बाकी के घायल कर्मियों का इलाज रिफाइनरी के निजी अस्पताल में चल रहा है।

टीम गठित कर होगी जाँच

बरौनी रिफाइनरी के ईडी शुक्ला मिस्त्री ने बताया कि 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना से बरौनी रिफाइनरी को कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी। ईडी ने कहा कि प्लांट एक महीने के लिए बंद था। पिछले दो दिनों से इसे शुरू करने का काम चल रहा था। “सब कुछ ठीक चल रहा था। तकनीकी खराबी के कारण एक यूनिट में अचानक विस्फोट हो गया। इससे वहां मौजूद कर्मी घायल हो गए।”

दुर्घटना को देखते हुए आसपास के लोगों के बाद अराजक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *