Big Bharat-Hindi News

कुदरत हुआ मेहरबान : महिला ने पांच बच्चे को दिया जन्म, माँ और बच्चे दोनों बिल्कुल स्वस्थ

सिवान: सीवान जिले के सदर अस्पताल से से चौकाने वाली खबर सामने आई। जहां कुदरत ने एक गजब करिश्मा दिखाया जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। दरअसल जिले के सदर अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चे को जन्म दिया है। जिसकी चर्चा खूब हो रही है।

वही यह खबर पुरे सिवान में आग की तरह फैल गई है। बताया जा रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार ने पटना में छठ घाट का लिया जायजा, काम प्रगति पर हो उसके लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सफल सिजेरियन के बाद महिला ने पांच बच्चे को जन्म दिया।

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया। महिला के साथ सभी पांचों बच्चों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *