Big Bharat-Hindi News

बिहार: महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चो को जन्म, माँ और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ

पटना: पटना के नौबतपुर से एक अनोखी और चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है सभी बच्चों का जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

इस अनहोनी पर नौबतपुर स्थित निजी नर्सिग होम के स्वास्थ्य कर्मी और नर्स भी यह देखकर काफी हैरान हैं। बता दे की महिला रिंकू देवी चैनपुरा दरियापुर के बच्चू सिंह की पत्नी हैं। जिनका सफल ऑपरेशन नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने किया, और महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमे दो लड़के और एक लड़की बतायी जा रही है। फिलहाल महिला को अभी वार्ड में ही रखा गया है। डॉक्टर ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। वही रिंकू देवी और उनके परिजन भी काफी खुश है। रिंकू देवी और उनके परिजनों को बधाई देने के लिए दिन भर फोन की घंटी बजती रही।

वही तीनों बच्‍चे और मां चिकित्‍सक की निगरानी में है। लोगों ने बधाई दी है। दुआ दे रहे हैं। लोगों ने बच्‍चे के परिवार वालो को  को सलाह भी दी कि इसका पर‍वरिश पूरी तरह ठीक से किया जाए। पोषण पर ध्‍यान दिया जाए। शिक्षा की समुचित व्‍यवस्‍था हो। पूरे घर में उत्‍साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *