भोजपुर, बड़हरा के पूर्व RJD विधायक सरोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
बिहार:- राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। विधायक पर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बावजूद जिला परिषद उम्मीदवार अपनी पत्नी सोशीला देवी के पक्ष में पर्चा वितरण कर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उनपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
एसपी के अनुसार पकड़े गए पूर्व विधायक पर एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहे थे। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बावजूद जिला परिषद उम्मीदवार पत्नी सुशीला देवी के पक्ष में पर्चा वितरण कर जनसंपर्क अभियान चलाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त किया है। पर्चा को लेकर छानबीन भी चल रही है।।