बिहार: समस्तीपुर जिले में पूसा प्रखंड के प्रमुख के पति को दिनदहाड़े मारी गोली , घटनास्थल पर हुई मौत

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। जहाँ अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके अन्नू तिवारी की हत्या कर दी। इस मामले को लेकर पुरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है की यह आपसी रंजिश का पुर मामला है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर पूसा प्रखंड के प्रमुख रविता तिवारी के पति अन्नू तिवारी पर निशाना बनाते हुए पिस्टल से तीन गोलिया दनादन फायरिंग कर दी। जिससे प्रमुख के पति के घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते है पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे। हत्या की वारदातों को किन करने से अंजाम दिया गया है, उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
आपसी रंजिश का मामला
बताया जा रहा है की मृतक अन्नू तिवारी राजद नेता रघुवर राय के हत्या के आरोपी थे। और कुछ दिन पहले ही समस्तीपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किये थे। जिसके बाद वे बेल पर छूटकर जेल से बाहर आये थे। मौत की खबर सुनते ही परिजन के बीच कोहराम मच गया। बता दे की मृतक अन्नू तिवारी की पत्नी रविता तिवारी लोजपा की बड़ी नेता है।
घटना की सुचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहाँ पुलिस को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जूट गयी है। वही लोगो का कहना था जिला में पुलिस का इकबाल ख़त्म हो गया है। अब आम आदमी घर में भी सुरक्षित नहीं है।