BPSC के कट ऑफ मार्क्स पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, कहा – सरकार ने पिछड़ी जातियों को लात मार दिया है.

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग का परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सियासत होने लगी है। बता दे बीपीएससी की इस परीक्षा से राज्य को 1454 अधिकारी मिले हैं। 64वीं रिजल्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कट ऑफ मार्क्स को लेकर सवाल खड़े किये है । दरअसल तेजस्वी का आरोप है कि इस परीक्षा में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ मार्क्स बराबर किया गया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में रिजर्वेशन अब मजाक बन गया है।
पिछड़ी जातियों को लात मार दिया
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि ” नागपुरी संतरों के रंग में रंगे कथित OBC मुख्यमंत्री नीतीश जी ने BPSC के परिणाम में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ मार्क्स बराबर करा दिया है क्योंकि नीतीश जी ने 15 वर्षों में अपनी जाति की प्रति व्यक्ति आय बिहार में सबसे अधिक कराने के बाद बाकी पिछड़ी जातियों को लात मार दिया है।”
यह भी पढ़े: तेजस्वी ने नितीश सरकार पर बोला हमला, बिहार की कानून व्यवस्था पर खड़े किये सवाल
दोनों का कट ऑफ मार्क्स बराबर
साथ ही 64वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का अंतिम परीक्षाफल के कट ऑफ मार्क्स को तेजस्वी ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग को 535 मार्क्स दिया गया है वही आरक्षित वर्ग (बीसी) को भी 535 अंक दिया गया है। BPSC के द्वारा 6 जून को यह रिजल्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर तेजस्वी यादव अब सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
नागपुरी संतरों के रंग में रंगे कथित OBC मुख्यमंत्री नीतीश जी ने BPSC के परिणाम में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ मार्क्स बराबर करा दिया है क्योंकि नीतीश जी ने 15 वर्षों में अपनी जाति की प्रति व्यक्ति आय बिहार में सबसे अधिक कराने के बाद बाकी पिछड़ी जातियों को लात मार दिया है। pic.twitter.com/nEXUFB0Lpv
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 8, 2021
मालूम हो कि 6 जून को बीपीएससी की 64वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। इस परीक्षा से बिहार को 1454 अधिकारी मिले हैं। जिसे लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर अनारक्षित और आरक्षित दोनों के काट ऑफ मार्क्स पर सवाल खड़े कर रहे है।