Big Bharat-Hindi News

खगड़िया में जन अधिकार पार्टी ने निकाला लोक न्याय मार्च, “जेल का फाटक टूटेगा पप्पू यादव छूटेगा” के नारे से गूंज उठा शहर

खगड़िया: आज दिनांक 13 जून 2021 को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव के नेतृत्व में 5 सूत्री मांगों को लेकर न्याय मार्च निकाला गया जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के दर्जनों कार्यकर्ता कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला कार्यालय से बैनर लिए जेल का फाटक टूटेगा पप्पू यादव छूटेगा, पढ़ाई नहीं तो फीस नहीं महामारी कोरोना से हुए मृत का घोटाला करना बंद करो मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ना होगा ,बेरोजगारों की जो बात करेगा वही बिहार पर राज करेगा इत्यादि नारा लगाते हुए मूसलाधार वर्षा में शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए बलुआही गांधी पार्क चौक पर पहुंचा जहां न्याय मार्च सभा में तब्दील हो गया।

पप्पू यादव को रिहा करो

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व नगर सभापति सह जाप लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव मनोहर कुमार यादव ने कहा कि जिस प्रकार बिना किसी ठोस कारण के गरीबों की आवाज सेवक पप्पू यादव जी को सरकार द्वारा जेल में बंद रखा जा रहा है। उससे संपूर्ण बिहार वासी में आक्रोश भड़क रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिहार वासी को सिर्फ पप्पू यादव जी से ही आशा रहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बिहार सरकार से की अविलंब पप्पू यादव जी को रिहा करे नहीं तो सरकार गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।

पढ़ाई नहीं तो फ़ीस नहीं

वही अपने संबोधन में युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि बिहार के प्राइवेट स्कूल के संचालक 2020 में भी लॉकडाउन अवधि में भी उस अवधि का फीस जबरदस्ती लेने का काम किया। जिसका परिणाम हुआ बहुत बच्चे तो पढ़ाई छोड़ दिए फीस के नाम पर बच्चों को मानसिक प्रताड़ित किया गया। उससे बच्चे मानसिक रोगी के शिकार हो गए। सरकार इस मनमानी पर कोई कार्यवाही नहीं की। इसलिए इस बार जाप लोकतांत्रिक पढ़ाई नहीं तो फीस नहीं के सवाल पर साथ ही साथ प्राइवेट स्कूल के संचालक के मनमानी के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

ढाक के तीन पात

आगे अपने संबोधन में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव ने कहा कि खगड़िया जिला का स्वास्थ्य विभाग सिविल सर्जन खगड़िया के लिए दुधारू गाय बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लुटेरा के आतंक में डूबा हुआ है। उतना पूर्व में कभी नहीं था उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार जी चुनाव के साथ समय 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कहा था वह ढाक के तीन पात साबित हुआ।

मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ दे

इसके अलावा  जन अधिकार छात्र परिषद जिला अध्यक्ष रौशन कुमार राणा ने कहा कि सरकार रोजगार हेतु मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ दें , तो मजदूर का बेरोजगारी खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगा। इस न्याय मार्च में शामिल जाप लोकतांत्रिक के नेता वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ,मुन्ना पासवान ,युवा शक्ति गोगरी कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर यादव ,नंदकिशोर यादव ,अजीत तिवारी ,रघुनाथ यादव राजा कुमार ,जितेंद्र कुमार, कुमार धीरेंद्र , विक्रांत यादव ने संकल्प लिया कि जब तक पप्पू यादव को जेल से रिहा नहीं करेगा तब तक संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *