घरेलू विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, मौके पर हुई मौत।।
गया:- शाम के समय गया जिले के टेकारी अनुमंडल के पूरा गांव में वर्षों से चले आ रहे लंबी जमीनी विवाद में महिला को गोली मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजीव शर्मा और ग्रिजेश शर्मा दोनो व्यक्ति ने मृतक घर पर आकर परिवार के बीच लंबी बातचीत की बात बिगड़ता देख संजीव शर्मा और उनके पिता ग्रिजेश शर्मा ने अपनी बंदूक निकाल कर महिला पर गोली चला दी। जिससे अंजु देवी पति रंजन शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित किया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए एएनएमएमसीएच गया लाया है।।