Big Bharat-Hindi News

थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर चोरो ने सांसद रमा देवी के घर से कैश और जेवर किया चोरी , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार में चोरी की बारदात लगातार बढ़ रही है। चोरो को इतना साहस हो गया है कि अब सांसद और विधायक के घर में सेंध मारने से पीछे नहीं हट रहे  है। बिहार कि सारी  पुलिस शराब तस्कर या शराब का सेवन कौन कर रहा है उसे ढूंढने में लगी है। जिससे बिहार में चोरी और आपराधिक गतिविधि बढ़ती जा रही है । ऐसे में आम आदमी के सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन ले। बता दे चोरो ने शिवहर की सांसद रमा देवी के घर में चोरी का अंजाम दिया और उनके घर से जेवर और कैश चोरी कर लिया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज बिहारी गली की है।  जहाँ शिवहर की सांसद रमा देवी का घर है। सांसद का आवास थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही है, इसके बावजूद आसपास सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। चोरी होने कि जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  गुरुवार देर रात ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। सांसद के PA से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। करीब दो बजे रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।

इस सम्बन्ध में टाउन DSP रामनरेश पसवान ने  कहा कि अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद चोरी किये गए समान का पता लगेगा कि कितने की सम्पत्ति चोरी हुई है। वही पुलिस सूत्रों के  प्रारंभिक जांच के अनुसार  चालक की संलिप्तता सामने आई है। उसकी तलाश की जा रही है। SSP जयंतकांत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जिसपर भी संदेह है, उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है। कौन कौन लोग रह रहे है उन सभी के बारे में जानकारी जुटाने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *