वैशाली: बाढ़ पीड़ित लोगो को बीच पहुंचा ” चिराग का आहार”, एलजेपी नेताओ ने मदद का उठाया जिम्मा

वैशाली : बिहार में बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं। लोगो को जरूरत के सामान के लिए भारी मशक्कत करनी पड रही है। इस दौरान सरकार की तरफ से भी बाढ़ राहत कैंप की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन सभी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी कड़ी में बाढ़ की समस्या से निकालने और उन तक मदद पहुंचाने का जिम्मा अब एलजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उठा लिया है। शनिवार को वैशाली विधानसभा अंतर्गत वैशाली प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
पैकेट पर नाम “चिराग का आहार”
एलजेपी नेताओं ने पानी में डूबे इलाकों में जाकर लोगों के बीच फ़ूड पैकेट का वितरण किया। नेताओं ने जिस बैग में भोजन का वितरण किया, उसमें LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर और ‘चिराग का आहार’ लिखा हुआ था। बता दे की वैशाली प्रखंड के चक अलहदाद , सलेमपुर, जतकौली, पटेढ़ी बेल्सर प्रखंड में साइन, करनेजी पंचायत में बाढ़ राहत के लिए ‘चिराग का आहार’ के नाम से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
बाढ़ क्षेत्र में सरकार का कोई ध्यान नहीं
वही मौके पर एलजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय कुशवाहा ने क्षेत्र के मौजूदा विधायक और बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। बाढ़ पीड़ित जैसे-तैसे अपना जीवन बसर करने को मजबूर हैं। यहां लोगों के लिए शौचालय तक का इंतजाम नहीं है। इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक जनता दल यूनाइटेड से हैं लेकिन फिर भी सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वितरण कार्यक्रम में एलजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।