आरा में ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला, शादी समारोह के दौरान नाच बंद करवाने गयी थी पुलिस, पुलिसकर्मी हुए जख्मी

भोजपुर( आरा): बिहार में महामारी को देखते हुए 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार सरकार ने शादी विवाह में 20 लोगो की अनुमति दी है साथ ही साथ बेंड बजे और डीजे को लेकर सख्त प्रतिबन्ध है। लेकिन लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है। बता दे आरा जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एकौनी टोला में शुक्रवार की देर रात नाच बंद करवाने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पथराव भी किया। इसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया और थानेदार समेत दो पुलिसकर्मी को गंभीर छोटे आयी है।
दरअसल शुक्रवार की देर रात स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौनी टोला निवासी कृष्णा सिंह के घर रोहतास जिले से बारात आयी थी। जहां लॉकडाउन में प्रतिबंध के बावजूद बारात में नाच का आयोजन किया गया था। काफी की संख्या में लोग लॉकडाउन के धज्जिया उड़ाते हुए नाच का आनंद ले रहे थे। नर्तकियों के नाच की सूचना मिलने के बाद चरपोखरी पुलिस दल-बल के साथ नाच बंद कराने पहुंची, जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। इसमें चरपोखरी थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
इस मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद देवकुमार सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार, रामप्यार सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार और कृष्णा सिंह के पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।