Big Bharat-Hindi News

Nupur Sharma

पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा ने लिया एक्शन: नूपुर शर्मा को पार्टी से किया निलंबित

नई दिल्ली:  पैगंबर मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए भाजपा ने नूपुर शर्मा पर पर कड़ा एक्शन लिया है। प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल नूपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। नूपुर शर्मा को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी किसी भी ऐसे विचारों को नहीं मानती जिससे किसी धर्म- संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

भाजपा ने नुपूर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश ने प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे नुपूर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था ।

लेटर में लिखा है –

भाजपा ने लेटर में कहा है भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित फल्लवित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सर्वपंथ समभाव को मानती है। किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती।

भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए भाजपा ना ऐसे किसी विचार को मानती है और ना ही प्रोत्साहन देती है।

देश की अखंडता विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता

देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी का सम्मान करने की अपेक्षा है। आजादी के 75वें वर्ष में इस अमुतकाल में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना निरंतर मजबूत करते हुए हमें देश की एकता, देश की अखंडता और देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।

यह भी पढ़े – उत्तराखंड बस हादसा : श्रद्धालुओं की बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, 25 की मौत

नूपुर ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दे कि टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान दी थी। जिसका मुस्लिम समाज लगातार विरोध कर रहा था। धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में बीजेपी (BJP) की प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *