Big Bharat-Hindi News

बोकारो पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह के दो लोगो को किया गिरफ्तार, कई दिनों से दे रहा था चकमा

बोकारो पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह के दो लोगो को किया गिरफ्तार, कई दिनों से दे रहा था चकमा, दोनों अभियुक्त झारखंड के बोकारो, धनबाद व पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दूर्गापूर व पुरुलिया में कई लूट कांड का आरोपी है। 

बोकारो; बोकारो पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्य को  बुधवार को  गिरफ्तार किया। वे  लगातार कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे। उन लोगो के पास से से पिस्टल व जिंदा गोली के साथ लूटी गयी बाइक, छिनतई के कई चेन के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया। दोनों अभियुक्त झारखंड के बोकारो, धनबाद व पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दूर्गापूर व पुरुलिया में कई लूट कांड का आरोपी है। चेन छिनतई के कई मामलों में विभिन्न थानों में इनके नाम दर्ज है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

रात में की गई छापेमारी

दरअसल सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनायी गयी। टीम चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह व सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में रात को गांव पहुंचकर छापेमारी की। उस दौरान एक अभियुक्त मोहनडीह निवासी इंसाफ अली उर्फ़ पिटला (32 वर्ष) को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया।  उसके पास से पिस्टल व जिंदा गोली के साथ लूटी गयी बाइक भी बरामद की गयी।

Agra Gang Rape: होटल मे बेड पर 3 लोगो ने नाबालिग छात्रा के साथ  की हैवानियत.. जान बचाकर भागी, जिनसे मदद चाही.. उन्होंने भी रात भर किया दुष्कर्म

पिटला को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर सोना खरीद-बिक्री करनेवाले कसमार के मधुकरपुर के सोनार संजय (45 वर्ष) स्वर्णकार के ठिकाने पर छापेमारी की। संजय को गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से छिनतई के कई चेन के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया दोनों अभियुक्त का अपराधिक क्षेत्र झारखंड के बोकारो का शहरी क्षेत्र, धनबाद जिला का शहरी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दूर्गापूर व पुरुलिया जिला है। अभियुक्त के विरूद्ध बोकारो जिला के विभिन्न थाना में कई कांड पूर्व में भी दर्ज किया गया है।

एसपी ने दी जानकारी

इस सम्बन्ध में बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने गुरूवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी दी। एसपी ने कहा कि पिंड्राजोरा थाना के लूट केस का प्राथमिकी अभियुक्त इंसाफ अली उर्फ पिटला के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गांव मोहनडीह में होने की सूचना मिली। पिटला कई चेन छिनतई मामलों का भी आरोपी है।

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने पाला बदला, अब कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

बरामद सामानो में कई ग्राम सोना

बरामद सामानों में निवासी  पिटला के पास से एक देशी कट्टा, एक आठ एमएम का जिंदा कारतूस, लूटा गया बिना नंबर प्लेट का एक प्लसर मोटरसाईकिल, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया वही दूसरे अभियुक्त कसमार निवासी संजय स्वर्णकार के पास से एक सोना का चेन करीब 19 ग्राम, एक सोना का चेन करीब 13 ग्राम, एक सोना का चेन करीब 15 ग्राम, एक सोना का चेन करीब 11 ग्राम, एक सोना का चेन करीब 19 ग्राम, एक जोड़ा सोने का झुमका, एक सोने का लॉकेट, सोना गलाने वाला पांच लीटर का गैस सिलेंडर मशीन बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *