Dance Deewane रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेरेंगी बोकारो की बिना,

Dance Deewane रियलिटी शो में माधुरी दीक्षित और सुनील सेट्टी के सामने अपना जलवा बिखेरेंगी बोकारो की बिना,
बोकारो: झारखण्ड के बोकारो की कलाकार बिना रॉय जल्द ही टीवी रियलिटी शो (Dance Deewane) डांस दीवाने में दिखेंगी। ‘डांस दीवाने’ का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। वही बोकारो की बिना रॉय रियलिटी शो में डांस का जलवा बिखेरती नजर आएगी।
कार्यक्रम को लेकर उत्साहित बिना रॉय ने बताया कि डांस को लेकर शुरू से ही उनकी रुचि रही है। शादी के बाद भी डांस में किसी प्रकार की कमी नहीं की। मेरे पति ललित कुमार राय रेलवे कर्मचारी है जबकि पुत्र बीबीए और पुत्री बीटेक की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कह सभी के सहयोग के कारण आज मुंबई पहुंचकर किसी भी कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कर पा रही हूं।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
डांस शो का 4 को होगा प्रसारण
डांस दीवाने में हिस्सा लेने को लेकर कहा कि दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं । इसलिए इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑडिशन पहले रांची और उसके बाद कोलकाता में ऑडिशन दिया जिसके बाद टीवी राउंड के लिए चयन हुआ। 3 फरवरी को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा। बिना रॉय ने बताया कि उनका एपिसोड 4 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा। जहां वे एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित व सुनील शेट्टी के सामने प्रस्तुति देती नजर आएंगे।
गोविंदा है आदर्श
रेलवे कॉलोनी में ही डांस क्लासेस चलने वाली बिना रॉय ने बताया कि उनके पसंदीदा डांसर सरोज खान है जबकि अभिनेता गोविंदा को देखकर उन्हें डांस के प्रति रुचि हुई। उन्होंने बताया कि तीन वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है , जहां उनका चयन 30 वर्ष से अधिक उम्र के लिए हुआ है।
राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में BJP विधायक “शुभेन्दु अधिकारी” के खिलाफ शिकायत दर्ज,
बता दे रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी शो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जज करती हुई नजर आएंगी, लेकिन इस बार माधुरी के साथ जज की कुर्सी पर अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया होस्ट करेंगे।