Big Bharat-Hindi News

अटारी-वाघा बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार शाॅ की भारत वापसी, 21 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के  गिरफ्त में थे।  

भारत से सुखद खबर सामने आई है। BSF  के बहादुर जवान पूर्णम कुमार शाॅ को पाकिस्तान ने अटारी- बाघा बॉर्डर पर भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौपा। वे लगभग 21 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के  गिरफ्त में थे। सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आज सुबह 1030 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को लगभग 1150 बजे फिरोजपुर सेक्टर के इलाके में ऑपरेशनल ड्यूटी पर रहते हुए अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

पाकिस्तान रेंजर्स के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग और अन्य संचार चैनलों के माध्यम से बीएसएफ के लगातार प्रयासों से बीएसएफ कांस्टेबल की वापसी संभव हो पाई है।

पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट में  बोकारो  का एक युवक गिरफ्तार, आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद.

पी के शाॅ मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रिशरा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले सैनिक की पत्नी रजनी शाॅ पति की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ आई थी। रजनी ने अपने पति की वापसी को लेकर बीएसएफ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *