Big Bharat-Hindi News

“बुलेट पे जीजा” फेम Akanksha Dubey ने की आत्महत्या, वनारस के होटल में मिला शव

“बुलेट पे जीजा फेम” Akanksha Dubey ने की आत्महत्या, वनारस के होटल में मिला शव आकांक्षा दुबे की मौत से पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश: “बुलेट पे जीजा” फेम भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की मौत ने उनके परिवार के साथ साथ सभी फैन्स को सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर के सामने आने के बाद से पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित होटल में खुदकुशी की। वह पिछले तीन चार दिनों से बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी उसका पता नही चल पाया है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद सुसाइड जैसा कदम उठाया? ये तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है।

किरण खेर का विवादित बयान: बीजेपी सांसद ने कहा जो बंदा मुझे वोट न दे उन्हें लानत है, उन्हें जूत्ते पड़ने चाहिए

आकांक्षा का आखिरी म्यूजिक वीडियो वायरल

इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। दोनों को पवन और शिल्पी राज के गाने ‘ये आरा कभी हारा नहीं…’ में साथ देखा गया. यही एक्ट्रेस का आखिरी गाना है। आकांक्षा का ये नया गाना 26 मार्च की सुबह ही रिलीज हुआ है और इसी दिन एक्ट्रेस के फांसी लगाने की खबर भी सामने आई। आकांक्षा दुबे की मौत से पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *